राष्‍ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से सीमा से जुड़े पंजाब में स्थिरता बेहद जरूरी: भाजपा

राष्‍ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से सीमा से जुड़े पंजाब में स्थिरता बेहद जरूरी: भाजपा

पंजाब में सत्‍ताधारी कांग्रेस पार्टी में आंतरिक कलह के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि राष्‍ट्रीय सुरक्षा के नजरिए से सीमा से जुड़े इस राज्‍य में स्थिरता बेहद जरूरी है। नई दिल्‍ली में संवाददाताओं से बातचीत में भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने पंजाब की वर्तमान स्थिति पर कहा कि ये पूरा प्रकरण कांग्रेस नेतृत्‍व और राहुल गांधी की विफलता को दर्शाता है।

संबित पात्रा ने कहा कि पूरा देश कांग्रेस की इस राजनीति को देख रहा है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता मनीष तिवारी ने भी पंजाब की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताई है।

Related posts

Leave a Comment