राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने आंगनवाडी कर्मियों से छेडछाड मामले में दिल्‍ली पुलिस को अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने दिल्‍ली में आंगनवाडी कर्मियों से छेडछाड मामले में दिल्‍ली पुलिस से रिपोर्ट मांगी है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से राष्‍ट्रीय महिला आयोग की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने दिल्‍ली पुलिस आयुक्‍त राकेश अस्‍थाना को इस संदर्भ में पत्र लिखा है और अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा है। महिला आयोग ने विरोध प्रदर्शन कर रही आंगनबाडी कर्मियों की सुरक्षा और संरक्षा पर निराशा व्‍यक्‍त की है और दुर्व्‍यवहार की घटना की निंदा की है।

नई दिल्‍ली में दो दिन पहले आम आदमी पार्टी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं से पार्टी कार्यकर्ताओं पर छेडछाड का आरोप है।

Related posts

Leave a Comment