राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जेईई मेन्स का परिणाम घोषित कर दिया है। वर्ष 2022 के पहले सत्र के परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा सत्र-एक के लिये बी.आर्किटेक्चर, बी- प्लानिंग, बी.ई. और बी.टेक. की फाइनल आंसर की जारी किए जाने के बाद परिणाम घोषित किए गए। स्कोर कार्ड भी जारी कर दिये गये हैं।
