राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्‍लादेश के विजय दिवस समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए ढाका के हजरत शाह जलाल हवाई अड्डे पहुंचे

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्‍लादेश के विजय दिवस समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए ढाका के हजरत शाह जलाल हवाई अड्डे पहुंचे

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद बांग्‍लादेश के विजय दिवस समारोह में हिस्‍सा लेने के लिए तीन दिन की यात्रा पर आज ढाका के हजरत शाह जलाल हवाई अड्डे पहुंचे। बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद अब्‍दुल हामिद ने उनका स्‍वागत किया। श्री कोविंद को हवाई अड्डे पर 21 तोपों की सलामी दी गई। इसके बाद उन्‍हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राष्‍ट्रपति 1971 के मुक्ति संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए सावर के राष्‍ट्रीय शहीद स्‍मारक के लिए रवाना हुए। बाद में उनका बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान संग्रहालय जाने का कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री शेख हसीना और विदेशमंत्री डॉ0 ए के अब्‍दुल मोमेन आज दोपहर बाद राष्‍ट्रपति से मिलेंगे। शाम को बांग्‍लादेश के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद अब्‍दुल हमीदत ने उनके सम्‍मान में समारोह का आयोजन किया है।

Related posts

Leave a Comment