Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित किया

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की विकास यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए राज्‍य सरकार के कार्यों की सराहना की है। उन्‍‍होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश ने विभिन्‍न क्षेत्रों के विकास में नए आयाम कायम किये हैं। हिमाचल प्रदेश की स्‍थापना की स्‍वर्ण जयंती के अवसर पर विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2020-21 के सतत विकास लक्ष्‍य से संबंधी सूचकांक में हिमाचल प्रदेश दूसरे स्‍थान पर रहा है।

राष्ट्रपति ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग जरूरत पड़ने पर अन्याय, आतंक और देश के गौरव की बात आने पर किसी भी हमले का बहादुरी से जवाब देते हैं। हिमाचल प्रदेश के लगभग हर गांव के युवा भारतीय सशस्त्र बलों में सेवारत हैं। उन्होंने देश के गौरव के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को नमन किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल के सभी लोगों के लिए गर्व की बात है कि वर्ष 2014 में कागज रहित यानि डिजिटल माध्‍यम से काम करने वाली देश की पहली विधानसभा बनी।

यह प्रौद्योगिकी के कुशल उपयोग, पर्यावरण की रक्षा और आर्थिक संसाधनों को बचाने का एक अच्छा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार ने प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने सहित कई सराहनीय प्रयास किए हैं।

हिमाचल प्रदेश और पूरे देश के निवासियों के लिए यह वर्ष विशेष हर्ष और उल्लास से भरा है। एक ओर जहां हम सब स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हिमाचल राज्य की स्वर्ण जयंती मना रहा है।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद एपीजे अब्दुल कलाम और प्रणब मुखर्जी के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करने वाले तीसरे राष्ट्रपति हैं। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, अध्यक्ष विपिन परमार और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विशेष सत्र को संबोधित किया।

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री और हिमाचल से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर भी इस अवसर पर मौजूद थे।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

15 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

15 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

2 days ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

2 days ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

2 days ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

2 days ago

This website uses cookies.