Categories: News-Headlines

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लखनऊ में जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक की अध्यक्षता की

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने लखनऊ में जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक की अध्यक्षता की

जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक आज लखनऊ में हो रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं जिसमें सभी राज्यों के वित्त मंत्री और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं। परिषद शाम को अपने फैसलों की घोषणा करेगी। जून में हुई पिछली बैठक में परिषद ने दो महत्वपूर्ण दवाओं पर अप्रत्यक्ष कर में छूट दी थी और कोविड के इलाज से जुड़े कई सामान पर टैक्स 5 फीसदी कर दिया था, इसके साथ ही कोरोना वैक्सीन पर भी जीएसटी की दर 5 फीसदी बरकरार रखने का फैसला लिया गया था। आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन की अध्यक्षता में हो रही बैठक में भी जनता के हित में फैसले लिए जाने की उम्मीद है। जीएसटी बैठक में फैसले आमतौर पर राज्य और केन्‍द्र सरकार के प्रतिनिधियों की सहमति से लिए जाते हैं और इससे संघवाद को मजबूती मिलती है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारतीय फार्माकोपिया आयोग ने दवा की गुणवत्ता, अनुसंधान और रोगी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए PMBI और NIPER, हाजीपुर के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा तक पहुंच सुनिश्चित करने… Read More

41 minutes ago

तमिलनाडु में एक निजी पटाखा निर्माण इकाई में हुए विस्फोट में 18 श्रमिकों की मौत और छह अन्य के घायल होने की घटना का NHRC ने स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी क्षेत्र में एक निजी… Read More

41 minutes ago

तमिलनाडु (84.69 प्रतिशत) और पश्चिम बंगाल (प्रथम चरण) (91.78 प्रतिशत) में अब तक का सर्वाधिक मतदान दर्ज

पश्‍चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में आज लगभग 92% मतदान हुआ। वहीं,… Read More

7 hours ago

ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए जारी किए दिशानिर्देश

ईरान में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। दूतावास ने… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में हुई एक दुर्घटना में लोगों की मृत्यु… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.