Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्‍तर प्रदेश में गोरखपुर में राज्‍य के पहले आयुष विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखी

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्‍तर प्रदेश में गोरखपुर में राज्‍य के पहले आयुष विश्‍वविद्यालय की आधारशिला रखी। राज्‍यपाल आंनदी बेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी इस अवसर पर मौजूद थे। अपनी उत्‍तर प्रदेश यात्रा के तीसरे दिन राष्‍ट्रपति आज दोपहर बाद महायोगी गुरू गोरखनाथ विश्‍वविद्यालय का भी उद्घाटन करेंगे।

राज्‍य सरकार ने आयुष विश्‍वविद्यालय के निर्माण का काम पूरा करने की समय सीमा 2023 तय की है। 52 एकड़ में फैले इस विश्‍वविद्यालय में आयुर्वेद, यूनानी, होम्‍योपैथी और योग संबंधी चिकित्‍सा सुविधाएं उपलब्‍ध रहेंगी। इसका बजट दो सौ 99 करोड़ रूपए से ज्‍यादा रखा गया है। आयुष के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए यह विश्‍वविद्यालय काफी महत्‍वपूर्ण होगा। राज्‍य के 98 आयुष कॉलेज इस विश्‍वविद्यालय से सम्‍बद्ध होंगे। गोरखपुर में पहले से ही एक मेडिकल कॉलेज है और जल्‍द ही एम्‍स का उद्घाटन किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

10 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.