पिछले 24 घंटों में 31,374 कोरोना संक्रमित रोगियों के स्वस्थ होने के साथ ही कुल ठीक होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संख्या बढ़कर 3,18,52,802 हो गई है। स्वस्थ होने की दर 97.56 प्रतिशत पर पहुंची गई है। पिछले 59 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। भारत में पिछले 24 घंटों में 46,759 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। वर्तमान में सक्रिय मामले 3,59,775 हैं। सक्रिय मामले वर्तमान में देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 1.10 प्रतिशत हैं।
एक ऐतिहासिक उपलब्धि में कल भारत में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड-19 टीका लगाया गया। आज सुबह सात बजे तक प्राप्त अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार बीते चौबीस घंटे में 1,03,35,290 टीके लगाने के साथ 62.29 करोड़ (62,29,89,134) के पार पहुंच गया है। टीकाकरण का यह लक्ष्य 67,19,042 सत्रों के माध्यम से प्राप्त किया गया है।
देश भर में कोविड जांच क्षमता लगातार उल्लेखनीय रूप से बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में 17,61,110 नमूनों की जांच की गई। कुल मिला कर भारत में अब तक 51.68 करोड़ से अधिक (51,68,87,602) जांच की जा चुकी हैं। एक तरफ जहां, कोविड जांच क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 2.19 प्रतिशत से नीचे, पिछले 64 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है। दैनिक पॉजिटिविटी दर फिलहाल 2.66 प्रतिशत है। पिछले 33 दिनों से दैनिक पॉजिटिविटी दर 3 प्रतिशत से नीचे और लगातार 82 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment