Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी से टेलीफोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी से टेलीफोन पर बात की। दोनों नेताओं ने अफगानिस्तान में हाल के घटनाक्रम और इस क्षेत्र तथा दुनिया के लिए इसके प्रभावों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कल हुए भीषण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और वहां फंसे हुए लोगों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

उन्होंने अफगानिस्तान के घटनाक्रम से उत्पन्न मानवीय संकट और दीर्घकालिक सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए जी20 के स्तर सहित अंतरराष्ट्रीय सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।

दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन जैसे जी20 एजेंडा के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की। इस संदर्भ में उन्होंने सीओपी-26 जैसे अन्य आगामी बहुपक्षीय कार्यक्रमों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री ने जी20 के भीतर सार्थक रूप से विचार-विमर्श करने में इटली के सक्रिय नेतृत्व की सराहना की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों, विशेष रूप से अफगानिस्तान की स्थिति पर संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। Read More

44 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

6 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

6 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

6 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.