Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति, येलो अलर्ट जारी

उत्‍तर भारत के कई हिस्‍से और राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कुछ इलाके बाढ़ से प्रभावित हैं। दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर आज से कम होना शुरू हो गया है। यह 208 दशमलव छह-छह मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गया था। हालांकि नदी अब भी 205 दशमलव तीन-तीन मीटर पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। शाम तक यमुना का जलस्‍तर 208 दशमलव एक-चार मीटर रिकार्ड किया गया। इसके और कम होने की संभावना है। कश्‍मीरी गेट, आईएसबीटी, यमुना बाजार, राजघाट, आईटीओ, मजनू का टीला, सिविल लाइन्‍स, गीता कालोनी और मयूर विहार सहित दिल्‍ली के कुछ इलाकों में जलभराव तथा बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इन क्षेत्रों में एनडीआरएफ की टीमें लगातार बचाव कार्यों में जुटी हैं।

दिल्‍ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर अस्‍थायी रोक लगाई जा चुकी है। केवल आवश्‍यक वस्‍तुओं से लदे वाहनों को ही दिल्‍ली आने दिया जा रहा है। बाढ़ का पानी भरने के कारण तीन जलशोधन संयंत्र-ओखला, वजीराबाद और चंद्रावल कल बंद कर दिये गये थे। ओखला संयंत्र को फिर से चालू कर दिया गया है। बाढ जैसी स्थिति के कारण भैरो मार्ग, रिंग रोड, विकास मार्ग, चंदगीराम अखाड़ा से आई.पी कॉलेज तक वाहनों की आवाजाही बंद है।

मौसम विभाग ने आज दिल्‍ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है और अगले 4 से 5 दिन तक गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.