Categories: News-Headlines

दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में कई स्थानों पर रियायती दर पर टमाटर की बिक्री आज से शुरू

केन्‍द्रीय उपभोक्‍ता कार्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा है कि दिल्‍ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में विभि‍न्‍न स्‍थानों पर आज से रियायती दर पर टमाटर की बिक्री की जायेगी। एक ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि लखनऊ और कानपुर में भी सुबह 11 बजे से 15 मोबाइल वाहनों के जरिये यह बिक्री की जायेगी। केन्‍द्र सरकार ने टमाटर की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के लिए आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्‍ट्र से इसके खपत वाले केंद्रों के लिए टमाटर की सीधी खरीद के निर्देश दिये थे। उपभोक्‍ता कार्य विभाग ने भारतीय राष्‍ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ और राष्‍ट्रीय सहकारी उपभोक्‍ता संघ से तीन राज्‍यों में टमाटर की सीधी खरीद करने और खपत वाले बडे केन्‍द्रों में वितरित करने को कहा है।

उपभोक्‍ता कार्य मंत्रालय ने कहा है कि टमाटर की पौध लगाने और इसके विभिन्‍न क्षेत्रों में अलग-अलग समय पर पैदावार होने के कारण टमाटर की कीमतें बढ़ी हैं। मंत्रालय ने कहा है कि इसके अलावा आपूर्ति श्रृंखला में अस्‍थायी व्‍यवधान और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के चलते फसल को हुए नुकसान के कारण भी कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

5 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.