Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रति अभद्र टिप्‍पणी के लिए कांग्रेस नेता उदित राज को नोटिस भेजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता उदित राज के बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने उन्‍हें नोटिस भेजा है और उनसे माफी मांगने को कहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस की इस बात के लिए आलोचना की है कि उसके नेता उदित राज ने राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रति आपत्तिजनक ट्वीट किया है। भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने बताया कि राष्‍ट्रपति के बारे में कांग्रेस नेता द्वारा प्रयोग किये गये शब्‍द दुर्भाग्‍यपूर्ण हैं और यह पहला मौका नहीं है जब कांग्रेस नेता ऐसी भाषा का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। भाजपा के एक अन्‍य प्रवक्‍ता गुरू प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता ने राष्‍ट्रपति पद पर पहुंची देश के जनजातीय समुदाय की पहली महिला के बारे में जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है वह माफी के काबिल नहीं है। इसके लिए क्षमा याचना की मांग करते हुए गुरू प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस को स्‍पष्‍ट करना चाहिए कि क्‍या पार्टी प्रवक्‍ता उदित राज की टिप्‍पणी पार्टी की विचारधारा को दर्शाती है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

39 minutes ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

1 hour ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

24 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.