Categories: News-Headlines

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में अचानक आई बाढ़ से आठ लोगों की मौत, पीएम ने दुर्घटना पर दुख व्‍यक्‍त किया

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुडी जिले में कल रात माल नदी का जलस्तर अचानक बढ जाने से मालबाजार में आठ लोगों की मृत्यु हो गई और कई लोग लापता हैं। यह हादसा मॉं दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान हुआ। अधिकारियों ने कहा है कि कई लोगों के लापता होने की वजह से मृतकों की संख्या और अधिक हो सकती है। रात करीब साढे आठ बजे लोग मूर्ति विसर्जन के लिए मालनदी में प्रवेश कर गए। उन्हें नदी का जलस्तर बढ जाने का पता नहीं चला। कई लोग नदी में बह गए। सूत्रों ने बताया है कि घायलों को मालबाजार सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया है कि दुर्घटनास्थल पर कोई बचाव दल मौजूद नहीं था।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और नागरिक सहायता विभाग के कर्मचारियों को बचाव कार्यों में लगाया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्‍यक्‍त किया है। मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी बचाव कार्यों पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो लाख रूपये और प्रत्येक घायल को पचास हजार रूपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

Leave a Comment

Recent Posts

This website uses cookies.