राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने नई दिल्ली में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग रोधी संगठन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने नई दिल्ली में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग रोधी संगठन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने आज नई दिल्ली में दक्षिण एशिया क्षेत्रीय डोपिंग रोधी संगठन- SARADO के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। SARADO में बांग्लादेश, भूटान, मालदीव, नेपाल और श्रीलंका के डोपिंग रोधी संगठन शामिल हैं। समझौते का उद्देश्य खेलों में डोपिंग रोकने के लिए क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाना है। इस अवसर पर युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय खेलों में भारत की बढ़ती भागीदारी और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने खेलों में शुचिता को प्रोत्‍साहन देने में सरकार की जिम्‍मेदारी और वैश्विक डोपिंग रोधी आंदोलन में योगदान की चर्चा की। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आने वाले वर्षों में भारत के एक खेल महाशक्ति बनने की कल्पना की है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय एथलीटों के खेल प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि डोपिंग रोधी दृष्टिकोण रोकथाम और पता लगाने में निहित है।

Related posts

Leave a Comment