Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस समारोह 2023 के अवसर पर प्रदान किए जाएंगे

केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला 26 नवंबर 2023 को पशु चिकित्सा कॉलेज ग्राउंड, गुवाहाटी, असम में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार प्रदान करेंगे। पुरस्कार समारोह में असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा और मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान भी उपस्थित रहेंगे। पशुपालन और डेयरी विभाग राष्ट्रीय दुग्ध दिवस उत्सव 2023 के एक हिस्से के रूप में राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2023 का आयोजन कर रहा है।

राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार पशुधन और डेयरी क्षेत्र के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है। इसका उद्देश्य स्वदेशी पशुओं को पालने वाले किसानों, एआई तकनीशियनों और डेयरी सहकारी समितियों / दूध उत्पादक कंपनी / डेयरी किसान उत्पादक संगठनों जैसी इस क्षेत्र में काम कर रही इकाईयों/लोगों को पहचानना और प्रोत्साहित करना है। यह पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किया जाता है, अर्थात्:

स्वदेशी गाय/भैंस नस्ल का पालन करने वाले सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान,

सर्वोत्तम डेयरी सहकारी/दूध उत्पादक कंपनी/डेयरी किसान उत्पादक संगठन)

सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी)

पहली दो श्रेणियों यानी सर्वश्रेष्ठ डेयरी किसान और सर्वश्रेष्ठ डीसीएस/एफपीओ/एमपीसी के लिए पुरस्कार के रूप में प्रथम रैंक के लिए 5 लाख रुपये, दूसरे रैंक के लिए 3 लाख रुपये और तीसरे रैंक के लिए 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। साथ में योग्यता प्रमाण पत्र और एक स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए जाएंगे।

सर्वश्रेष्ठ कृत्रिम गर्भाधान तकनीशियन (एआईटी) श्रेणी में, राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार-2023 में केवल योग्यता प्रमाण पत्र और एक स्मृति चिन्ह शामिल होगा।

इस पुरस्कार के लिए आवेदन गृह मंत्रालय द्वारा विकसित ऑनलाइन आवेदन पोर्टल यानी https://awards.gov.in के माध्यम से 15.08.2023 से 15.10.2023 के दौरान आमंत्रित किए गए थे। कुल 1770 आवेदन प्राप्त हुए।

पशुधन क्षेत्र आज भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें कृषि और संबद्ध क्षेत्र जीवीए का एक तिहाई और 8 प्रतिशत से अधिक सीएजीआर शामिल है। साथ ही, पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन से जुड़ी गतिविधियां लाखों लोगों को सस्ता और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के अलावा किसानों, विशेषकर भूमिहीन, छोटे और सीमांत किसानों और महिलाओं के लिए आय सृजन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

भारत की स्वदेशी गोजातीय नस्लें मजबूत हैं और उनमें राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आनुवंशिक क्षमता है। स्वदेशी नस्लों के विकास और संरक्षण पर एक विशिष्ट कार्यक्रम के अभाव में, उनकी आबादी घट रही है और उनका प्रदर्शन वर्तमान क्षमता से कम है। इसलिए, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के तहत पशुपालन और डेयरी विभाग ने स्वदेशी गोजातीय नस्लों के संरक्षण और विकास के उद्देश्य से दिसंबर 2014 में राष्ट्रीय गोजातीय प्रजनन और डेयरी विकास कार्यक्रम के तहत “राष्ट्रीय गोकुल मिशन” शुरू किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.