राष्ट्रीय खेलों में सेना अब तक 41 स्वर्ण सहित कुल 95 पदक जीतकर शीर्ष पर है। हरियाणा दूसरे स्थान और महाराष्ट्र तीसरे स्थान पर है।
कल बी. साई प्रणीत और आकर्षी कश्यप ने बैडमिंटन में सिंगल्स के खिताब जीते। पुरूष सिंगल्स में तेलंगाना के शीर्ष वरीयता प्राप्त प्रणीत ने कर्नाटक के मिथुन मंजुनाथ को पराजित किया। तेलंगाना ने बैडमिंटन के सिंगल्स, मिक्स्ड डबल्स और महिला डबल्स में स्वर्ण पदक जीते हैं।
तीरंदाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की व्यक्तिगत स्पर्धा में पंजाब की सिमरनजीत कौर ने रिकर्व राउंड जीतकर कांस्य पदक हासिल किया।
