Categories: News-Headlines

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड ने नवम्‍बर 2021 में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया

राष्ट्रीय खनिज विकास निगम लिमिटेड (एनएमडीसी), इस्‍पात मंत्रालय के तहत एक सार्वजनिक उद्यम है। इसने नवम्‍बर 2021 में 3.34 एमटी लौह अयस्क का उत्‍पादन किया है, जो इसकी स्‍थापना के बाद से किसी भी नवम्‍बर महीने में सर्वाधिक उत्‍पादन है। एनएमडीसी ने नवम्‍बर, 2021 महीने में 2.88 एमटी लौह अयस्‍क की बिक्री की है। वित्त वर्ष 2022 के पहले आठ महीनों के लिए नवम्‍बर 2021 तक संचयी उत्‍पादन और बिक्री के आंकड़े क्रमश: 24.37 एमटी और 24.96 एमटी रहे हैं, जो इस उद्यम के लिए किसी भी वर्ष में नवम्‍बर तक किया गया सबसे अच्‍छा प्रदर्शन है। कंपनी ने सीपीएलवाई की तुलना में उत्पादन में 36 प्रतिशत और बिक्री में 33 प्रतिशत बढ़ोतरी हासिल की है।

एनएमडीसी टीम को एक और प्रभावशाली प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए, एनएमडीसी के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री सुमित देब ने कहा कि नवीनतम सकल घरेलू उत्‍पाद (जीडीपी) के विकास आंकड़े अर्थव्यवस्था में मजबूती का संकेत देते हैं जो बहुत आश्वस्त करने वाले हैं, हालांकि एनएमडीसी अगले पांच वर्षों में अपना उत्‍पादन दोगुना करने के मार्ग पर पहले ही आगे बढ़ रहा है। हम सभी के लिए यह समय की मांग है कि इन पिछले दो वर्षों के दौरान हमने जो सबक सीखा है उसे सुनिश्चित करें और अपने आप को और अपने परिचालनों की बेहतर रूप से सुरक्षा करें।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

17 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.