Categories: News-Headlines

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण ने ‘अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (बीमा वेब संगणक) नियमन, 2021’ के लिये टिप्पणियां और परामर्श प्रपत्र आमंत्रित किये

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (आईएफएससीए) की स्थापना एकीकृत नियामक के रूप में की गई है, ताकि भारत में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों को विकसित तथा उन्हें नियमों के तहत संचालित किया जा सके।

वित्तीय बाजार की जरूरी इको-प्रणाली विकसित करने और वैश्विक ग्राहकों को बीमा समाधान प्रदान करने के लिये बीमा मध्यवर्ती संस्थायें (बिचौलिये) अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र के अहम हिस्सा हैं।

बीमा ब्रोकरों, कॉर्पोरेट एंजेंटों, थर्ड पार्टी एडमिनेस्ट्रेटर, पर्यवेक्षकों और नुकसान का मूल्यांकन करने वालों जैसे बिचौलियों या बीमा बिचौलियों को नियामक दायरे में लाने के लिये प्राधिकरण ‘अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (बीमा मध्यवर्ती संस्था) नियमन, 2021 को अधिसूचित कर चुका है। अब आईएफएससी में खुदरा बीमा व्यापार के विकास पर ध्यान केंद्रित करने के सिलसिले में यह प्रस्ताव किया गया है कि बीमा वेब संगणकों के पंजीकरण और परिचालन के लिये नियामक स्वरूप बनाया जाये, ताकि आईएफएससी में उनके पंजीकरण का रास्ता साफ हो सके।

अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण (बीमा वेब संगणक) नियमन, 2021 का मसौदा अन्य चीजों के साथ पात्रता मानदंड, पंजीकरण प्रक्रिया और अनुमति योग्य गतिविधियों की व्यवस्था करता है।

मसौदे के नियामक प्रारूप के साथ परामर्श प्रपत्र आईएफएससीए की वेबसाइट https://ifsca.gov.in/PublicConsultation , inviting comments / पर उपलब्ध हैं। मसौदे पर आम जनता और हितधारकों से सुझाव आमंत्रित हैं, जो 20 दिसंबर, 2021 तक या उसके पहले प्राप्त हो जायें।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.