अन्नाद्रमुक के दो वरिष्ठ नेताओं ओ. पन्नीरसेल्वम और के. पलानीस्वामी के पदों के वर्तमान नेतृत्व ढांचे को मजबूत करने के लिए पार्टी के नियमों में फेरबदल करने एक दिन बाद पार्टी ने बृहस्पतिवार को, उक्त पदों के लिए अगले सप्ताह चुनाव कराने की घोषणा की।
पार्टी ने कहा कि इसी महीने स्थानीय स्तर पर दल के अन्य पदों के लिए भी चुनाव होंगे। वर्तमान में पन्नीरसेल्वम दल के समन्वयक हैं और पलानीस्वामी संयुक्त समन्वयक हैं। अन्नाद्रमुक की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इन दोनों पदों के लिए चुनाव पार्टी के नियमों के मुताबिक सात दिसंबर को होंगे।
नियमानुसार इन पदों के लिए हर पांच साल पर चुनाव होने चाहिए। पार्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि इन दोनों पदों के लिए नामांकन तीन और चार दिसंबर को भरा जा सकता है।
नामांकन की पांच दिसंबर को जांच होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख छह दिसंबर है। विज्ञप्ति के अनुसार, सात दिसंबर को मतदान और आठ दिसंबर को मतगणना तथा नतीजों का ऐलान किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment