राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा है कि संविधान सभी भारतीयों को आपस में जोड़ता है। उन्होंने आज भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ने में देश का नेतृत्व किया। राष्ट्रपति संसद के केन्द्रीय कक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर सम्बोधित कर रहे थे। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि संविधान निर्माताओं ने 72 वर्ष पहले इसी केन्द्रीय कक्ष में स्वतंत्र भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस दस्तावेज़ को अपनाया था।
राष्ट्रपति ने कहा कि संविधान की शक्ति से भारत अपनी विकास यात्रा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाओं को न केवल शुरू से ही मतदान करने का अधिकार दिया गया, बल्कि कई महिलाएं भी संविधान सभा की सदस्य थीं।
राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि महिलाओं ने संविधान निर्माण में भी अभूतपूर्व योगदान दिया है। राष्ट्रपति ने इस अवसर पर संसद में आज तक किए गए संशोधनों के साथ संविधान सभा वाद-विवाद के डिजिटल संस्करण और देश के संविधान की एक सुलेखित प्रति भी जारी की।
संविधान दिवस के अवसर पर कई केन्द्रीय मंत्री, सांसद और अनेक देशों के राजदूत संसद के केन्द्रीय कक्ष में मौजूद थे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment