देश 26 नवम्बर 2011 में आतंकी हमले में जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है, आज 13वीं बरसी है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मुंबई में 26 नवंबर के आतंकी हमले में मारे गये लोगों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने एक ट्वीट में कहा कि राष्ट्र हमेशा उन सुरक्षा बलो की वीरता और बलिदान के प्रति कृतज्ञ रहेगा जिन्होंने अपना कर्तव्य निबाहते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
गृह मंत्री अमित शाह ने 26 नवम्बर 2011 में मुंबई आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों को आज श्रद्धंजलि दी। एक ट्वीट में श्री शाह ने आतंकवादियों का बहादुरी से सामना करने वाले सुरक्षाकर्मियों का नमन किया। उन्होंने कहा कि देश को उनकी बहादुरी पर गर्व है और उनके बलिदान का हमेशा ऋणी रहेगा।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार, गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने आज मुंबई पुलिस मुख्यालय में शहीद स्मारक पर 26 नवम्बर के आतंकी हमले की 13वीं बरसी के अवसर पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे, मुंबई पुलिस महानिदेशक संजय पांडे, मुंबई पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे अस्पताल में भर्ती होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने अस्पताल से ही शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment