वैश्विक बाजारों में नकारात्मक रुख और निर्बाध रूप से विदेशी फंडों के बहिर्वाह के बीच भारी बिकवाली से शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 800 अंक से अधिक टूट गया। 30 शेयरों वाला सूचकांक 810.29 अंक या 1.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,984.80 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 245.15 अंक या 1.40 फीसदी की गिरावट के साथ 17,291.10 पर आ गया।
सेंसेक्स पैक में मारुति के शेयर करीब तीन प्रतिशत गिरे, जो सबसे अधिक गिरावट है, शेयर गिरने के मामले में इसके बाद बजाज फिनसर्व, कोटक बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील का स्थान रहा। दूसरी ओर, डॉ रेड्डीज और सन फार्मा के शेयर ऊपर चढ़े।
पिछले सत्र में, सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 प्रतिशत बढ़कर 58,795.09 पर और निफ्टी 121.20 अंक या 0.70 प्रतिशत बढ़कर 17,536.25 पर बंद हुआ था।
विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे, क्योंकि उन्होंने एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 2,300.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
एशिया में अन्य जगहों में, शंघाई, हांगकांग, सियोल और टोक्यो के शेयर बाजार मध्य सत्र के कारोबार में 2.68 प्रतिशत तक गिर गए।
अमेरिका में शेयर बाजार रात्रिकालीन सत्र में काफी हद तक अच्छा कारोबार किया। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 2.02 प्रतिशत गिरकर 80.56 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment