राष्‍ट्रपति ने महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का इस्‍तीफा मंजूर किया

राष्‍ट्रपति ने महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का इस्‍तीफा मंजूर किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उप-राज्यपाल राधाकृष्ण माथुर का इस्‍तीफा मंजूर कर लिया है।

झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा लद्दाख के उप-राज्यपाल बनाए गए हैं। कई अन्य राज्‍यों में भी नये राज्‍यपालों की नियुक्ति की गई है।

पूर्व न्‍यायाधीश एस. अब्‍दुल नज़ीर को आंध्रप्रदेश का राज्‍यपाल नियुक्त किया गया है। छत्‍तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसूया उईके अब मणिपुर की राज्‍यपाल होंगी। बिस्‍ब भूषण हरिचन्‍दन को छत्तीसगढ़ का प्रभार सौंपा गया है।

लक्ष्‍मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का और सी. पी. राधाकृष्‍णन को झारखण्‍ड का राज्‍यपाल बनाया गया है।

शिव प्रताप शुक्ला हिमाचल प्रदेश के और गुलाब चंद कटारिया असम के राज्यपाल होंगे।

मणिपुर के राज्‍यपाल ला गणेशन अब नागालैंड के राज्‍यपाल होंगे। बिहार के राज्‍यपाल फागू चौहान को मेघालय की जिम्मेदारी दी गई है। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर बिहार का कामकाज देखेंगे

ये नियुक्तियां कार्यभार संभालने की तारीख़ से प्रभावी होंगी।

Related posts

Leave a Comment