राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 से 26 मई तक झारखंड के दौरे पर रहेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 24 से 26 मई, 2023 तक झारखंड के दौरे पर रहेंगी।

24 मई, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु रांची में झारखंड उच्च न्यायालय के नव-निर्मित भवन का उद्घाटन करेंगी।

25 मई, 2023 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु खूंटी में केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्रालय द्वारा आयोजित एक महिला सम्मेलन में सम्मिलित होंगी। वे रांची के नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, रांची के दूसरे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी। उसी शाम राष्ट्रपति मुर्मु झारखड सरकार द्वारा रांची के राजभवन में उनके सम्मान में आयोजित एक नागरिक स्वागत समारोह में शामिल होंगी।

Related posts

Leave a Comment