राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भाग लेंगी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजकीय अंतिम संस्कार आज दोपहर बाद लंदन में वेस्ट मिंस्टर अब्बे में किया जाएगा।
राष्ट्रपति मुर्मु कल लंदन में वेस्ट मिंस्टर हॉल गई, जहां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर को रखा गया है। राष्ट्रपति ने अपनी ओर से तथा भारत की जनता की ओर से क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धाजंलि अर्पित की।
ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय ने 96वें वर्ष की उम्र में आठ सितम्बर को अंतिम सांस ली थी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपना शोक व्यक्त किया था।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment