जनता दल यूनाइटेड की दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की इकाइयां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। कल नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष की उपस्थिति में ये इकाइयां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। इन इकाइयों ने यह फैसला जनता दल यूनाइटेड, राष्ट्रीय जनता दल और अन्य पार्टियों के साथ महागठबंधन करके बिहार में सरकार बनाने के फैसले के विरोध में किया है।
17 में से 15 जेडीयू के जिला पंचायत के सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। और दादरा नगर हवेली में जेडीयू का नामोनिशान बाकी नहीं रहा है। जब इन लोगों का यह कहना था कि नीतिश कुमार जी भारतीय जनता पार्टी के साथ चलते हैं, मोदी जी के साथ चलते हैं, उन्हीं के नाम पर वोट भी मांगा जाता है और उसके बाद सत्ता के लिए जो भ्रष्ट है, परिवारवादी है। ऐसे लोगों का हाथ थामकर फिर विश्वासघात करके निकल जाते हैं ये उनको अच्छा नहीं लगा है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र भाई मोदी जी के नेतृत्व पर उनका बड़ा विश्वास है इसीलिए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली है।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment