Categories: News-Headlines

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 77वें सत्र में भाग लेने के लिए कल रात न्‍यूयॉर्क पहुंचे। अपनी न्‍यूयॉर्क यात्रा के पहले चरण में डॉक्‍टर जयशंकर संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में उच्‍च स्‍तरीय सप्‍ताह के दौरान भारतीय शिष्‍टमंडल का नेतृत्‍व करेंगे। 77वें संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा का विषय है- एक महत्‍वपूर्ण क्षण: सामूहिक चुनौतियों के लिए परिवर्तनकारी समाधान।

संशोधित बहुपक्षवाद के प्रति भारत की सशक्‍त प्रतिबद्धता के अनुरूप विदेश मंत्री भारत, ब्राजील, जापान, जर्मनी की जी-फोर मंत्रिस्‍तरीय बैठक की मेज़बानी करेंगे। वे पुनजीर्वित बहुपक्षवाद और संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के व्‍यापक सुधार हासिल करने पर एल-69 समूह की उच्‍चस्‍तरीय बैठक में भाग लेंगे।

आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और प्रदर्शित करने के लिए, विदेश मंत्री 24 सितंबर को एक विशेष कार्यक्रम “इंडिया@75: शोकेसिंग इंडिया यूएन पार्टनरशिप इन एक्शन” को संबोधित करेंगे। यह आयोजन भारत की विकास यात्रा और दक्षिण-दक्षिण सहयोग में इसके योगदान को प्रदर्शित करेगा। विदेशमंत्री क्वाड, आईबीएसए, ब्रिक्स और अन्य बहुपक्षीय और त्रिपक्षीय बैठकों में भी भाग लेंगे। उनकी G-20 और संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। वे 24 सितंबर को 77वें उच्च स्तरीय सत्र संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

9 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.