राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नेपाल के राष्ट्रपति राम चन्द्र पौडेल से टेलीफोन पर बातचीत की और राष्ट्रपति पद संभालने के लिए उन्हें बधाई दी। राष्ट्रपति फिलहाल केरल की यात्रा पर हैं। दोनों राष्ट्रपतियों ने भारत और नेपाल के बीच बहुआयामी संबंधों का उल्लेख किया। बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सहयोग को और बढाने तथा दोनों देशों के नागरिकों के बीच मैत्री बढाने पर चर्चा की गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रपति पौडेल के नेतृत्व में भारत-नेपाल द्विपक्षीय संबंध और प्रगाढ़ होंगे।
Related posts
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर...