राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज ओडिशा के रायरंगपुर में केंद्र सरकार के हॉलिडे होम और खेल परिसर का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने वर्चुअल माध्यम से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और बरसही स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर राष्ट्रपति ने एक सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार जनजातीय क्षेत्रों के विकास और जनजातीय भाइयों-बहनों की प्रगति को प्राथमिकता दे रही है। इसके अलावा जनजाति बहुल क्षेत्रों में बिजली और सड़कों के विस्तार पर जोर देने के साथ ही जनजातीय परिवारों तक नल से पेयजल पहुंचाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सिकल सेल एनीमिया को समाप्त करने के लिए एक राष्ट्रीय मिशन शुरू किया गया है, जिससे जनजातीय समुदाय की पीढ़ियां पीड़ित हैं। उन्होंने लोगों से अपने कल्याण के लिए विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक होने और उनके लाभार्थी बनने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि उनके प्रयास के बिना विकास संभव नहीं है।
राष्ट्रपति ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा काफी महत्वपूर्ण है। इसे देखते हुए सरकार जनजातीय छात्रों के लिए एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार विद्यालय स्थापित कर रही है, लेकिन बच्चों को विद्यालय भेजने की जिम्मेदारी अभिभावकों की ही है।
राष्ट्रपति ने कहा कि सशक्त समाज के लिए महिला सशक्तिकरण जरूरी है। इसे देखते हुए सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। हालांकि, सभी के सहयोग और भागीदारी से ही सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ लाभार्थियों तक पहुंच पाएगा।
राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि आज शुरू की गई सड़क परियोजनाएं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करेंगी। वहीं, खेल परिसर के निर्माण से युवाओं को खेलने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने आगे कहा कि हॉलिडे होम के निर्माण के बाद लोग रायरंगपुर आने के लिए प्रेरित होंगे। इससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment