प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल में 4900 करोड़ रुपये से अधिक की रेल, सड़क और सिंचाई से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान पीएम किसान सम्मान निधि और अन्य योजनाओं के तहत लाभ भी जारी किए। प्रधानमंत्री ने पूरे महाराष्ट्र में 1 करोड़ आयुष्मान कार्डों के वितरण की भी शुरुआत की और अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के लाभार्थियों के लिए मोदी आवास घरकुल योजना शुरू की। उन्होंने दो रेल सेवाओं को भी रवाना किया। प्रधानमंत्री ने यवतमाल शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में देशभर के किसान सम्मिलित हुए।
किसानों के कल्याण के प्रति प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण पेश करने वाले कदम में, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत लाभार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की 16वीं किस्त यवतमाल में सार्वजनिक कार्यक्रम में जारी की गई। इस रिलीज से 11 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों को 3 लाख करोड़ से ज्यादा की रकम अंतरित की जा चुकी है।
प्रधानमंत्री ने लगभग 3800 करोड़ रुपये की ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि’ की दूसरी और तीसरी किस्त भी वितरित की, जिससे पूरे महाराष्ट्र में लगभग 88 लाख लाभार्थी किसानों को लाभ हुआ। यह योजना महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रति वर्ष 6000 रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री ने पूरे महाराष्ट्र में 5.5 लाख महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को 825 करोड़ रुपये का रिवॉल्विंग फंड वितरित किया। यह राशि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली रिवॉल्विंग फंड के अतिरिक्त है। स्व-सहायता समूहों के भीतर बारी-बारी से धन उधार देने को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्तर पर महिलाओं के नेतृत्व वाले सूक्ष्म उद्यमों को बढ़ावा देकर गरीब परिवारों की वार्षिक आय बढ़ाने के लिए स्व-सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड (आरएफ) दिया जाता है।
प्रधानमंत्री ने सभी सरकारी योजनाओं की 100 प्रतिशत पूरा करने के अपने दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने के लिए एक और कदम में पूरे महाराष्ट्र में एक करोड़ आयुष्मान कार्डों के वितरण की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में अन्य पिछडा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के लाभार्थियों के लिए मोदी आवास घरकुल योजना शुरू की। इस योजना में वित्त वर्ष 2023-24 से वित्त वर्ष 2025-26 तक 10 लाख घरों के निर्माण की परिकल्पना की गई है। प्रधानमंत्री ने योजना के 2.5 लाख लाभार्थियों को 375 करोड़ रुपये की पहली किस्त हस्तांतरित की।
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और विदर्भ क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने वाली कई सिंचाई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। ये परियोजनाएं प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (पीएमकेएसवाई) और बलिराजा जल संजीवनी योजना (बीजेएसवाई) के तहत 2750 करोड़ रुपये से अधिक की संचयी लागत पर विकसित की गई हैं।
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में 1300 करोड़ रुपये से अधिक की कई रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। परियोजनाओं में वर्धा-कालंब ब्रॉड गेज लाइन (वर्धा-यवतमाल-नांदेड़ नई ब्रॉड गेज लाइन परियोजना का हिस्सा) और न्यू अष्टी-अमलनेर ब्रॉड गेज लाइन (अहमदनगर-बीड-परली नई ब्रॉड गेज लाइन परियोजना का हिस्सा) शामिल हैं। नई ब्रॉड गेज लाइनें विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों के संपर्क में सुधार करेंगी और सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से दो रेल सेवाओं को हरी झंडी भी दिखाई। इसमें कलंब और वर्धा को जोड़ने वाली रेल सेवाएं और अमलनेर और न्यू आष्टी को जोड़ने वाली ट्रेन सेवा शामिल हैं। इस नई रेल सेवा से रेल संपर्क में सुधार होगा और क्षेत्र के छात्रों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को लाभ होगा।
प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र में सड़क क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। परियोजनाओं में एनएच-930 के वरोरा-वानी खंड को चार लेन का बनाना; साकोली-भंडारा और सलाईखुर्द-तिरोरा को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़कों के लिए सड़क उन्नयन परियोजनाएं शामिल है। इन परियोजनाओं से संपर्क में सुधार होगा, यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री ने यवतमाल शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का भी अनावरण किया।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment