भारतीय जनता पार्टी ने आज निर्वाचन आयोग से आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान सभी मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने की मांग की। केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मुद्दे पर नई दिल्ली में आयोग से मुलाकात की। मुलाकात के बाद अश्विनी वैष्णव ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने निर्वाचन आयोग से आगामी चुनावों में मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी का प्रतिशत 50 से बढाकर सौ प्रतिशत करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने कहा कि इससे प्रत्येक मतदान केन्द्र पर हुई घटनाओं का उचित दस्तावेजीकरण सुनिश्चित हो सकेगा और देश के लोकतंत्र पर लोगों का भरोसा बढेगा। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पार्टी ने शहरी क्षेत्रों में ऊंचे आवासीय भवनों के परिसरों में भी मतदान केन्द्र बनाने की मांग की जिससे अधिक से अधिक लोग मतदान कर सकें।
अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से राजनीतिक पार्टियों की मीडिया सामग्री की अनुमोदन प्रक्रिया में तेजी लाने की अपील की जिससे प्रत्येक राजनीतिक दल को अपने विचार प्रदर्शित करने और अभियान के लिए अधिक से अधिक समय मिल सके।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment