राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज देश के सबसे दक्षिणी सिरे अंडमान निकोबार में इंदिरा पॉइंट का दौरा किया। राष्ट्रपति आज पोर्ट ब्लेयर से कैंपबेल-बे पहुंचीं। वहां से राष्ट्रपति इंदिरा प्वाइंट गईं। सेना ने राष्ट्रपति को इसके रणनीतिक महत्व के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने जनजातीय परिषद के प्रमुख बरनबास और अन्य सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने आदिवासी स्वयं सहायता समूह के स्टॉल का भी निरीक्षण किया। राष्ट्रपति के साथ द्वीप समूह के उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी भी थे। राष्ट्रपति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप पर लाइट एंड साउंड शो देखा।