राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल हरियाणा के फरीदाबाद में 37वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेला 2024 का उद्घाटन करेंगी। इस मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा और भारत की सांस्कृतिक विरासत की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित किया जाएगा। मेले में लगभग 50 देश हिस्सा लेंगे। इन देशों में इथियोपिया, घाना, केन्या, नामीबिया, नाइजीरिया, युगांडा, जिम्बाब्वे, मॉरीशस, म्यांमा, नेपाल, रूस, श्रीलंका सहित अन्य शामिल हैं। यह मेला आम जनता के लिए 18 फरवरी तक खुला रहेगा।
सूरज कुण्ड मेला में तंजानिया भागीदार राष्ट्र के रूप में भाग लेगा। गुजरात थीम राज्य है, जो क्षेत्र के विभिन्न कला रूपों और हस्तशिल्प के माध्यम से अपनी अनूठी संस्कृति और समृद्ध विरासत का प्रदर्शन करेगा। पर्यटक सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक मेले का भ्रमण कर सकते हैं। कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के रूप में, सूरजकुंड मेला प्राधिकरण दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और सेवारत रक्षा कर्मियों तथा पूर्व सैनिकों को प्रवेश टिकटों पर 50 प्रतिशत की छूट प्रदान करेगा।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment