रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को विशाखापट्टनम के नौसेना डॉकयार्ड में आईएनएस सन्धायक के जलावतरण समारोह में शामिल होंगे। इसमें नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वरिष्ठ नौसेना और गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स के अधिकारी और अन्य विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।
यह पोत गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स कोलकाता में बनाया गया था और इसमें 80 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी कल-पुर्जे है। यह डिजाइन और युद्धपोत निर्माण में भारत की विशेषज्ञता की पुष्टि करता है। लगभग तीन हजार 800 टन क्षमता का 110 मीटर लम्बा यह पोत दो डीजल इंजनों द्वारा संचालित है। यह पोत अपने पूर्ववर्ती संस्करण से नए स्वरूप में लाया गया है। पूर्ववर्ती सन्धायक को 4 जून, 2021 को सेवामुक्त कर दिया गया था।
नवीकरणीय पोत की गति 18 नॉट से अधिक है और हिंद महासागर क्षेत्र भारतीय उपस्थिति का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment