विदेश मंत्रालय ने म्यांमार में बिगड़ते हालात पर चिंता व्यक्त की है। नई दिल्ली में आज विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि इसका सीधा असर भारत पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी देश और म्यांमार के मित्र के रूप में, भारत लंबे समय से हिंसा की पूर्ण समाप्ति और म्यांमार में संघीय लोकतंत्र की वकालत करता रहा है। रणधीर जयसवाल ने कहा कि भारत रचनात्मक बातचीत से मुद्दे का जल्द समाधान और देश में शांति और स्थिरता चाहता है।
भारत-अमरीका ड्रोन सौदे के बारे में रणधीर जायसवाल ने कहा कि इस विशेष मामले में अमरीका की अपनी आंतरिक प्रक्रियाएं हैं और भारत उसका सम्मान करता है।
लद्दाख में भारत-चीन सीमा के पास चीनी सेना का मुकाबला करने वाले भारतीय चरवाहों के वीडियो पर रणधीर जयसवाल ने कहा कि दोनों देशों के लोग अपने चरागाह क्षेत्रों के बारे में अच्छी तरह से परिचित हैं और इससे निपटने के लिए एक व्यवस्था है।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, अफगानिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप; लोग घरों से… Read More
आवास योजना को लेकर बड़ा अपडेट! पात्र लाभार्थियों के लिए सरकार ने जारी की नई… Read More
भारत ने शुरू किया 'ऑपरेशन अमिस्ताद', भूकंप प्रभावित वेनेजुएला को भेजी राहत सामग्री और मेडिकल… Read More
केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More
NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More
लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment