राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में 2020-21 के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान किये। समाज सेवाओं में योगदान के लिए 52 व्यक्तियों को ये पुरस्कार प्रदान किए गए। युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर और राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने पुरस्कार समारोह में हिस्सा लिया। स्वयंसेवी सामाजिक सेवाओं में विशिष्ट योगदान को सम्मानित करने के लिए युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्रदान करता है। एनएसएस केन्द्रीय क्षेत्र का कार्यक्रम है जिसकी शुरुआत 1969 में की गई थी इसका प्राथमिक उद्देश्य स्वयंसेवी प्रयासों के जरिए विद्यार्थियों और युवाओं के व्यक्तित्व का विकास और चरित्र निर्माण में योगदान करना है।
Related posts
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा...
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी...
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की...