राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज नई दिल्ली में प्रगति मैदान में पुस्तकालय महोत्सव का उद्घाटन किया। इसका आयोजन संस्कृति मंत्रालय ने किया है। दो दिन के इस महोत्सव में दुनियाभर के प्रसिद्ध पुस्तकालयों की विशेषताओं को दर्शाया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत में पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण और डिजीकरण पर चर्चा की शुरुआत करना है।
महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि पुस्तकालयों का विकास समाज और संस्कृति के विकास से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह सभ्यता और संस्कृति की प्रगति का पैमाना भी होता है। राष्ट्रपति ने कहा कि पुस्तकालय विकसित सभ्यताओं के बीच सेतु का काम करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण और डिजीकरण के प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के उपयोग के कारण अब पुस्तकालय अधिक सुलभ हो गए हैं। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक डिजिटल लाइब्रेरी के स्वपन को साकार करने के लिए राष्ट्रीय वर्चुअल लाइब्रेरी का विकास किया जा रहा है।
राष्ट्रपति ने आशा व्यक्त की कि राष्ट्रीय पुस्तकालय मिशन की सफलता से पुस्तकालयों से जुड़ने और पुस्तक पढ़ने की संस्कृति मजबूत होगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि पुस्तकालयों को सामाजिक विमर्श, अध्ययन और चिंतन के केन्द्र बनाना होगा।
यह आयोजन पुस्तकालयों के विकास और डिजीकरण को बढ़ावा देने तथा देश में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इसका उद्देश्य देश में ग्रामीण और सामुदायिक स्तर तक आदर्श पुस्तकालयों के विकास के लिए कार्योन्मुखी नीतियां तैयार करना है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment