Categories: News-Headlines

अमित शाह ने कहा कि ओडिशा सरकार ने माओवाद के मुद्दे पर हमेशा केन्‍द्र को सहयोग दिया है

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश का विकास और इसका भविष्‍य सीधे तौर पर राष्‍ट्रीय राजमार्गों के विकास से जुड़ा हुआ है। उन्‍होंने ये बात आज भुवनेश्‍वर में लोक सेवा भवन में एक कार्यक्रम में कही। अमित शाह ने राष्‍ट्रीय राजमार्ग-53 पर कामाख्‍या नगर – डुबुरी खण्‍ड को चार लेन का बनाने और कालाहांडी जिले में मोटर से बन्‍नेर लाडूगांव जाने वाली सड़क को चौड़ा और बेहतर करने के कार्यक्रम की आधारशिला रखी। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार ने पिछले नौ वर्षों में बुनियादी ढांचा विकास के लिए कई काम किए हैं। अमित शाह ने कहा कि केंद्र की सक्रियता के कारण ओडिशा सहित देशभर में माओवादियों की गतिविधियों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा चुका है।

अमित शाह ने कहा कि ओडिशा सरकार ने माओवाद के मुद्दे पर हमेशा केन्‍द्र को सहयोग दिया है। उन्‍होंने आपदा प्रबंधन और माओवाद नियंत्रण के मामले में ओडिशा सरकार को एक रोल मॉडल बताया। अनुच्‍छेद 370 को समाप्‍त किए जाने के 4 वर्ष पूरे होने पर गृह मंत्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की भूमिका की प्रशंसा की और कहा कि वर्ष 2019 में आज ही के दिन जम्‍मू-कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले इस अनुच्‍छेद को समाप्‍त कर दिया गया था। अमित शाह ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 को वापस लेने के ऐतिहासिक फैसले के लिए देश की जनता प्रधानमंत्री के प्रति कृतज्ञ है।

इस अवसर पर ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक भी उपस्थित थे। अमित शाह आज दोपहर बाद भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्‍त अधिकारियों के साथ अगले वर्ष के लोकसभा और राज्‍य विधानसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.