सरकार ने कहा है कि लैपटॉप, टैबलेट और निजी कम्प्यूटर के आयात के लिए इस वर्ष की पहली नवम्बर से वैध लाइसेंस की आवश्यकता होगी। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा है कि आयात का माल इस वर्ष 31 अक्टूबर तक प्रतिबंधित आयात के लिए लाइसेंस के बिना क्लीयर किया जायेगा।
केन्द्र ने कहा है कि टैबलेट और लैपटॉप जैसे कि आई.टी. हार्डवेयर के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ऐसे उपकरण कंपनियों या व्यापारियों द्वारा वैध लाइसेंस प्राप्त करने के बाद आयात किये जा सकेंगे। विदेश व्यापार महानिदेशालय ने एक पोर्टल तैयार किया है, जिस पर लाइसेंस प्राप्त करने के लिए कंपनी और व्यापारी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
भारत के पास आई.टी. हार्डवेयर उपकरण के विनिर्माण की पर्याप्त सक्षमता और सामर्थ्य है, जिससे और अधिक उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने उत्पादन से संबंधित प्रोत्साहन-पी.एल.आई., आई.टी. हार्डवेयर के लिए दो दशमलव शून्य स्कीम अधिसूचित कर दी है। इस स्कीम से आई.टी. हार्डवेयर के लगभग तीन लाख 29 हजार करोड़ रूपये के कुल उत्पादन होने की आशा है और इससे 5 से 6 वर्षों में 75 हजार अतिरिक्त रोजगार का सृजन होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment