राष्ट्रपति कोविंद ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ईस्टर की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा “ईस्टर के शुभ अवसर पर, मैं भारत और विदेशों में रह रहे सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई समुदाय को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

ईस्टर यीशु मसीह के पुनः अवतरित होने का उत्सव मनाने का एक ऐसा अवसर है जो हमें प्रेम, त्याग और क्षमा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है। आइए, हम यीशु मसीह के जीवन से प्रेरणा लें और सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए मिलकर काम करें।

मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारे भीतर एकता की भावना जगाए और राष्ट्र की खुशहाली एवं समृद्धि के लिए हमारी प्रतिबद्धता को और भी सुदृढ़ करे।”

Related posts

Leave a Comment