राज्‍यसभा सीटों के लिए सात उम्‍मीदवार निर्वाचित घोषित

राज्‍यसभा सीटों के लिए सात उम्‍मीदवार निर्वाचित घोषित

राज्‍यसभा की सात सीटों के लिए उम्‍मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विपक्षी दलों ने उनके खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारा था। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल असम से, सूचना और प्रसारण राज्‍य मंत्री डॉक्‍टर एल. मुरुगन मध्‍य प्रदेश से चुने गए हैं। डॉक्‍टर मुरुगन ने कहा कि वे मध्‍य प्रदेश के विकास के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे। पुदुचेरी में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार एस. सेल्वगनापाथी को और तमिलनाडु से डीएमके पार्टी के डॉक्टर कनीमोई एन.वी.एन. सोमू और के.आर.एन. राजेशकुमार निर्वाचित घोषित किए गए हैं। पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस की सुष्मिता देव और महाराष्ट्र से कांग्रेस उम्मीदवार रजनी पाटिल निर्विरोध चुन ली गई हैं।

Related posts

Leave a Comment