रक्षा प्रदर्शनी- डिफेंस एक्सपो का 12वां संस्करण 18 अक्टूबर से गुजरात के गांधीनगर में शुरू होगा

रक्षा मंत्रालय गुजरात के गांधीनगर में 12वीं द्विवार्षिक रक्षा प्रदर्शनी – डिफेंस एक्सपो 2022 का आयोजन कर रहा है। यह प्रदर्शनी 18 से 22 अक्तूबर के बीच लगाई जायेगी। इस विशाल प्रदर्शनी में थल, जल, नभ तथा स्‍वदेशी रक्षा प्रणालियों को प्रदर्शित किया जायेगा।

गांधीनगर के महात्मा मंदिर सम्मेलन और प्रदर्शनी केन्द्र में कई संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसमें वक्ता श्रोतओं को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर सकेंगे। हमारे संवाददाता ने खबर दी है कि इन आयोजनों को विश्वभर में देखा जा सकेगा। संगोष्ठी का आयोजन अग्रणी उद्योग परिसंघों, विचार मंचों, भारतीय रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों, सेना मुख्यालयों, डीआरडीओ, गुणवत्ता महानिदेशालय, नागर विमानन मंत्रालय और राज्य सरकार करेंगी। संगोष्ठियों के आयोजन को रक्षा प्रदर्शनी की वेबसाइट https://defexpo.gov.in/ पर भी देखा जा सकेगा।

Related posts

Leave a Comment