रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में स्थित भारतीय वायु सेना के हिंडन एयरबेस पर भारत ड्रोन शक्ति – 2023 का उद्घाटन किया। भारतीय वायु सेना और ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया इस कार्यक्रम की सह-मेजबानी कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह औपचारिक रूप से सी-295 परिवहन विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल करेंगे। इस कार्यक्रम में वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित हैं।
इस आयोजन में 75 से अधिक ड्रोन स्टार्ट-अप और कॉरपोरेट्स संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी हो रही है। भारत ड्रोन शक्ति कार्यक्रम में केंद्र सरकार, राज्य विभागों, सार्वजनिक और निजी उद्योगों, सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और मित्र देशों के प्रतिनिधियों सहित लगभग पांच हजार प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। भारत ड्रोन शक्ति 2030 तक वैश्विक ड्रोन केन्द्र बनने की भारत की प्रतिबद्धता को बढ़ावा देगा। कुल 56 एयरबस सी-295 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किए जाएंगे है। इन विमानों के भारतीय वायुसेना में शामिल होने से मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा मिलेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment