कर्नाटक में विभिन्न संगठनों ने कावेरी नदी जल को तमिलनाडु के लिए छोड़े जाने के विरोध में कल बेंगलुरु बंद का आह्वान किया है। भारतीय जनता पार्टी, जनता दल सेक्युलर, और आम आदमी पार्टी ने इस बंद को समर्थन दिया है। किसान संघों के परिसंघ, कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम और बेंगलुरू महानगर परिवहन निगम के कर्मियों और कर्मचारी परिसंघ, कर्नाटक में प्राथमिक और सैकेंडरी स्कूल से सम्बद्ध प्रबंधकों, ऑटो रिक्शा तथा कैब चालक संघ उन कुछ तीन सौ संगठनों में शामिल हैं जिन्होंने कल के बंद को समर्थन दिया है। ओला, ऊबर चालक और मालिक संघ, एयरपोर्ट कैब संघ, उद्योग संगठनों, आईटीबीटी कंपनी के प्रतिनिधियों, होटलों और रेस्तरा ने कल अपने संस्थान बंद रखने का फैसला किया है।
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप-मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इन संगठनों से शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील की है। बेंगलुरू नगर पुलिस आयुक्त बी दयानंदा ने कहा है कि कल कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा प्रबंध किये गये हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment