रक्षाबंधन का त्यौहार देश के विभिन्‍न भागों में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

देश भर में रक्षाबंधन का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। राष्‍ट्रपति और उपराष्‍ट्रपति ने रक्षाबंधन पर देशवासियों को बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस अवसर पर बहनें भाइयों को राखी बांधती हैं और उनकी खुशी, संपन्नता और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं।

उपराष्‍ट्रपति ने जगदीप धनखड़ ने अपने संदेश में कहा कि यह पर्व भाई और बहन के प्यार, आपसी भरोसे तथा समर्पण का प्रतीक है। उन्‍होंने आशा व्यक्त की कि यह पर्व लोगों के जीवन में खुशी लायेगा।

Related posts

Leave a Comment