प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यूरिया का एक मात्र ब्रॉंड भारत यूरिया होगा जिसे किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। आज तेलंगाना में रामागुंडम उर्वरक और रसायन लिमिटेड संयंत्र राष्ट्र को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उर्वरक की कीमत और गुणवत्ता पहले से ही निर्धारित होगी। किसानों को उर्वरकों पर दी जा रही सब्सिडी के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले किसानों को यूरिया की कालाबाजारी के कारण मोटी रकम देनी पड़ती थी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसानों को उर्वरकों की कमी न होने देने और सब्सिडी देने के लिए कई उपाय किये है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड का निजीकरण नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से इस बारे में अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। प्रधानमंत्री ने बुनियादी ढांचा क्षेत्र के विकास के लिए सभी संबंधित पक्षों से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।