एयर इंडिया, यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए दिल्ली और मुंबई से आज दो विमान, रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट और हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट भेजेगी। ये भारतीय नागरिक सड़क मार्ग से यूक्रेन की सीमा तक पहुंच चुके हैं।
नागरिक उड़ानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण भारतीय नागरिक विशेष सरकारी चार्टर उड़ानों में सवार होकर स्वदेश लौटेंगे। भारतीयों को स्वदेश लाने में होने वाला पूरा खर्च केन्द्र सरकार वहन करेगी।
भारत, यूक्रेन से अपने नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के विभिन्न तरीकों पर विचार कर रहा है। हंगरी में भारतीय दूतावास के एक दल को यूक्रेन से भारतीयों को बाहर लाने में सहायता और समन्वय के लिए भेजा गया है। भारतीय दूतावास ने बताया कि वह हंगरी सरकार के साथ मिलकर हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। भारत, यूक्रेन की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है।
नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय में और यूक्रेन में कीव में भारत के दूतावास में नियंत्रण कक्ष के अलावा, पश्चिमी यूक्रेन और उसके पड़ोसी सीमा क्षेत्रों में विदेश मंत्रालय की टीमों की उपस्थिति का विस्तार किया गया है। ये टीमें यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता कर रही हैं। विदेश मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के टोलफ्री नंबर हैं – 1800118797, 01123012113, 01123014104, 01123017905 –
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment