Categories: News-Headlines

भारत, रूस-यूक्रेन संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में निंदा प्रस्ताव पर मतदान से अलग रहा

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद में आज सुबह यूक्रेन पर रूस के हमले के निंदा -प्रस्‍ताव पर मतदान हुआ। इसमें यूक्रेन से रूसी सेनाओं की तुरंत, पूरी तरह और बिना शर्त वापसी की मांग की गई है।

अमेरिका और अल‍बानिया ने मसौदा प्रस्‍ताव प्रायोजित किया था तथा पॉलैंड, इटली, जर्मनी, एस्‍टोनिया, लग्‍जमबर्ग और न्‍यूजीलैंड सहित कई अन्य देशों ने इसका समर्थन किया। ग्‍यारह देशों ने प्रस्‍ताव के पक्ष में वोट दिया ज‍बकि भारत सहित तीन देशों ने मतदान में भाग नहीं लिया।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरूमूर्ति ने कहा कि भारत, यूक्रेन के घटनाक्रम से बेहद चिंतित है। भारत ने आग्रह किया कि हिंसा और तनाव तत्काल कम करने के सभी उपाय किये जायें। उन्‍होंने कहा कि लोगों की जान की कीमत पर कोई समाधान नहीं हो सकता। टी. एस. तिरूमूर्ति ने कहा कि इन कारणों से ही भारत ने मतदान से अलग रहने का फैसला किया। सुरक्षा परिषद के स्‍थायी सदस्‍य रूस ने प्रस्‍ताव को रोकने के लिए वीटो का इस्‍तेमाल किया। लेकिन पश्चिमी देशों ने कहा कि प्रस्‍ताव, यूक्रेन पर हमले के लिए वैश्विक स्‍तर पर रूस को अलग-थलग किये जाने की मांग करता है।

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरूमूर्ति ने कहा कि वह वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के कल्याण और सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित हैं, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीय छात्र भी शामिल हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.