मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए सोमवार को वोट डाले जाएंगे। प्रचार अभियान आज शाम चार बजे समाप्त हो जाएगा। पहले चरण में पांच जिलों की 38 सीटों के लिए मतदान होगा। राजनीतिक दलों ने मदताताओं को लुभाने के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिया है।
सभी राजनीतिक दल मतदाताओं तक पहुंचने और उन्हें अपने उम्मीदवारों को वोट देने के लिये प्रचार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच, मणिपुर विधानसभा के आगामी आम चुनाव के सम्बन्ध में अर्धसैनिक बल और राज्य पुलिस के जवानों ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। राज्य में किसी भी हिंसा की घटना से बचने के लिये पेट्रोलिंग और एरिया डोमिनेशन तेज कर दिया गया है। दूसरी ओर पर्वतीय जिलों के दूर-दराज के क्षेत्रों में मतदान कर्तव्यों के लिये तैनात मतदान अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने मतदान के सफल आयोजन के लिये मतदान केन्द्रों की यात्रा शुरू कर दी है। पांच चुनावी जिलों की 38 विधानसभा सीटों के लिये पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को होगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment