Categories: News-Headlines

अरुणाचल प्रदेश: खांडू ने तवांग में 104 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने बृहस्पतिवार को चीन की सीमा से लगे बौद्ध तीर्थ शहर तवांग में नगंगपा नटमे (बुद्ध पार्क) में 104 फुट लंबा स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

खांडू ने राज्य के लोगों को इस मौके पर बधाई दी और मीडिया से बातचीत में कहा कि स्मारक झंडा अरुणाचल प्रदेश के सभी देशभक्तों को समर्पित करते हुये फहराया गया है और 10,000 फुट की ऊंचाई पर दूसरा सबसे ऊंचा स्मारक राष्ट्रीय ध्वज है।

उन्होंने सेना, सशस्त्र सीमा बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, तवांग जिला प्रशासन और विधायक शेरिंग ताशी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

खांडू ने ट्विटर पर कहा, ‘‘अरुणाचल के देशभक्त लोगों को 104 फीट का राष्ट्रीय ध्वज समर्पित करते हुए गर्व हो रहा है, जिसे आज तवांग के नगंगपा नटमे (बुद्ध पार्क) में फहराया गया।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, “10,000 फुट (की ऊंचाई)पर, यह स्मारकीय राष्ट्रीय ध्वज ऊंचाई के मामले में देश में दूसरा सबसे ऊंचा है । जय हिंद ।’’

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.